भाजपा नेता पर मुकदमे से क्षुब्ध कार्यकर्ता पहुंचे थाने

भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज मुकदमे से क्षुब्ध दर्जनों कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:23 PM (IST)
भाजपा नेता पर मुकदमे से क्षुब्ध कार्यकर्ता पहुंचे थाने
भाजपा नेता पर मुकदमे से क्षुब्ध कार्यकर्ता पहुंचे थाने

जागरण संवाददाता, माहुल (आजमगढ़) : भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज मुकदमे से क्षुब्ध दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर अहरौला थाने पहुंच गए। घंटे भर तक थानाध्यक्ष संजय कुमार से बहस की। थानाध्यक्ष सवाल का सही जवाब नहीं दे सके और थोड़ी देर में ही थाने से निकल गए।

बता दें कि रविवार को अहरौला थाने में बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होते ही भाजपाजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने से पहले इसकी जांच क्यों नहीं की गई, जबकि अन्य गंभीर मामलों में पुलिस हफ्तों तक लोगों को जांच के नाम पर दौड़ाती है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि मैं रविवार को था ही नहीं, तो भाजपाजनों ने जानना चाहा कि प्रभारी कौन था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आखिर जब चौकी इंचार्ज माहुल से लेकर थाना अध्यक्ष को नहीं पता, तो तो मुकदमा दर्ज कैसे हुआ। इस सवाल का जवाब थानाध्यक्ष के पास नहीं था। भाजपाजनों ने मांग की कि मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। आरोप लगाया कि थाने के एक उपनिरीक्षक लोगों को सपा सरकार आने पर अपना तेवर दिखाने की बात कहते हैं। लगभग दो घंटे तक भाजपा के लोग थाने पर डंटे रहे। लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय से वार्ता होने के बाद भाजपा के लोग थाने से लौटे। इस मौके पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा, नरेंद्र सिंह, गौरव प्रताप सिंह, अरविद प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, देवेंद्र पांडेय, विवेक सिंह, हरिकेश गुप्ता, प्रमोद राजभर, अजय श्रीवास्तव, सुनील सिंह, बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी