किसान चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

-एक कालेज के प्रांगण में जुटी थी अन्नदाताओं की भारी भीड़ -भाजपाइयों ने कहा सरकार ने आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:40 PM (IST)
किसान चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
किसान चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

-एक कालेज के प्रांगण में जुटी थी अन्नदाताओं की भारी भीड़

-भाजपाइयों ने कहा, सरकार ने आय बढ़ाने को किए उपाय जागरण संवाददाता बरदह (आजमगढ़) : किसानों की आय बढ़ाने को भाजपा जनों ने बरदह में किसान चौपाल लगाया। एक निजी काजेल में जुटे किसानों के समक्ष सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं। किसानों को बताया गया कि किस प्रकार सरकार उनकी आय दोगुनी करने को निर्णय ले रही है। अतिथियों को सुनने के लिए किसानों की चौपाल में अच्छी खासी भीड़ पहुंची थी।

भाजपा किसानों को रिझाने के लिए गांव-गांव में चौपाल लगा रही है। इसी क्रम में बरदह के मंडल अध्यक्ष वृजेश राय ने सोमवार को कृष्णा कालेज के प्रांगण चौपाल का आयोजन किया तो भीड़ उमड़ी पड़ी। उत्तर प्रदेश में अन्नदाताओं के आंदोलन का रुख अख्तियार करने के बावजूद प्रांगण में भीड़ देख नेता गदगद नजर आए। वक्ताओं ने कहाकि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार नित नए निर्णय ले रही है। अन्नदाताओं के लिए किसान बीमा योजना, किसान सम्मान निधि बड़ा निर्णय है।कहाकि जब से भाजपा की सरकार आई हैं, खेती-किसानी को तकनीकि के दम पर आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। क्यों कि किसानों की प्रसन्नता से ही देश और प्रदेश में सम्पन्नता आएगी। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज राय, हेमंत तिवारी, विलास राय, अरुण उपाध्याय, हंसू सरोज, गोडहरा सेक्टर, विजय सिंह, चंद्रबली, धीरेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी