एबीवीवी ने बनाए 16324 नए सदस्य

-विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अभियान में झोंकी अपनी ताकत -कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निमाण को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM (IST)
एबीवीवी ने बनाए 16324 नए सदस्य
एबीवीवी ने बनाए 16324 नए सदस्य

-विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अभियान में झोंकी अपनी ताकत

-कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निमाण को संकल्पित होकर करते हैं कार्य

जागरणण संवाददाता, आजमगढ़ : ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता के संकल्प मंत्र को चरीतार्थ करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सदस्यता अभियान में नया आयाम गढ़ा। जिले के विभिन्न कालेजों में अभियान चलाकर 16324 हजार नए सदस्य बना डाले। जनपद (आर्यमगढ़ विभाग) में कुल 30 नगर इकाई, संपर्क स्थान व सभी विस्तार केंद्र,कालेज इकाइयों में सदस्यता अभियान के लिए सदस्यता का प्रथम चरण चल रहा है।

जिला सदस्यता प्रमुख आलोक मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निस्वार्थ रूप से राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयास का नतीजा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हम इतना सदस्यता कर पा रहे है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिला सह सदस्यता प्रमुख अमर सिंह राठौर ने कहाकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थी परिषद संकल्पित हैं।

सदस्यता अभियान में सफलता मिलने पर विभाग प्रमुख डा. प्रशांत राय, विभाग संगठन मंत्री शिवम, विभाग सह प्रमुख डा. वीरेंद्र मौर्य, जिला प्रमुख जगदम्बा सिंह, डा. अजित प्रसाद, प्रज्ञान,प्रखर,राय, दिव्यांश, पवन,आशुतोष,अभिषेक, बलवंत, शिवम, प्रवीण, विकास, शिवम, विशाल,आदि कार्यकर्ताओं ने दी।

chat bot
आपका साथी