बहू की दहेज हत्या में फरार सास गिरफ्तार

जागरण संवाददाता आजमगढ़ कप्तानगंज थाने की पुलिस ने हसनपुर गांव में दबिश देकर रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:40 PM (IST)
बहू की दहेज हत्या में फरार सास गिरफ्तार
बहू की दहेज हत्या में फरार सास गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कप्तानगंज थाने की पुलिस ने हसनपुर गांव में दबिश देकर रविवार की सुबह बहू की दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रही सास को गिरफ्तार कर लिया।

कप्तानगंज क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी शांति देवी पत्नी राम मिलन निषाद की बीते तीन अप्रैल को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृत शांति देवी के भाई प्रदीप निषाद निवासी ग्राम कठही थाना अहरौला ने अपनी बहन की दहेज के लिए हत्या करने तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति राम निषाद व सास मालती देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। घटना के बाद से फरार चल रही आरोपित सास मालती को कप्तानगंज पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी