रामलीला के मंच पर अबकी श्रीराम कथा

जागरण संवाददाता अहरौला (आजमगढ़) एक तरफ आधुनिकता तो दूसरी तरफ कोरोना महामारी के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:04 PM (IST)
रामलीला के मंच पर अबकी श्रीराम कथा
रामलीला के मंच पर अबकी श्रीराम कथा

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : एक तरफ आधुनिकता तो दूसरी तरफ कोरोना महामारी के कारण पुरानी परंपराएं इस बार प्रभावित होती दिख रही हैं। क्षेत्र के गोला बाजार में लगभग 50 वर्षों से चली आ रही रामलीला का मंचन इस बार स्थगित कर दिया गया। रामलीला के मंच पर अबकी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।

अयोध्या से आईं शैलकुमारी पांडेय और अन्नपूर्णा रात आठ बजे से श्रीराम कथा का रसपान करा रही हैं। बुधवार की रात 120 बजे तक चली कथा में सीता फुलवारी और धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाकर लोगों को भाव विभोर किया। रामलीला समिति के आयोजक अरविद कुमार अग्रहरी, बृजेश कुमार अग्रहरी, सुरेश बरनवाल ने किहा कि कोरोना महामारी के बीच नियमों का भी पालन करना है। बताया कि विजयादशमी को राम रथयात्रा निकाली जाएगी और राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी