सामूहिक खिचड़ी भोज में दिखी एकता की झलक

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को आयोजित सामूहिक खिचड़ी भोज में एकता की झलक दिखी। कार्यकर्ताओं ने सभी को आदर के साथ भोजन कराया तो वहीं लोगों ने सामाजिक एकता की दिशा में आयोजन को बेहतर प्रयास बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:02 AM (IST)
सामूहिक खिचड़ी भोज में दिखी एकता की झलक
सामूहिक खिचड़ी भोज में दिखी एकता की झलक

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को आयोजित सामूहिक खिचड़ी भोज में एकता की झलक दिखी। कार्यकर्ताओं ने सभी को आदर के साथ भोजन कराया, तो वहीं लोगों ने सामाजिक एकता की दिशा में आयोजन को बेहतर प्रयास बताया।

भारत रक्षा दल ने जाति तोड़ो-समाज जोड़ो के नारे के साथ आंबेडकर पार्क में भोज का आयोजन किया, जिसमें नौ सौ लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन के स्थापना काल 1997 से अभियान को चला रहे हैं। खिचड़ी भोज से वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत करते हैं। खास बात यह होती है कि खिचड़ी की सामग्री विभिन्न जाति-धर्म के लोगों के सहयोग से जुटाते हैं।

इसी क्रम में सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से अहिरौला ब्लाक के देवहटा बिलारी, रामगढ़ में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे शुरू भोज में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। संयोजक नरेंद्र कुमार ने बताया कि भोज के उपरांत शेष अनाज को जरूरतमंदों तक पहुंचा देते हैं। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने भोज के लिए संयोजक का आभार जताया। ईं. सुनील यादव, निक्कू, अमित, रामकुवर सिंह, प्रेम गम आजमी, रणविजय सिंह, हनुमान, राहुल, रुद्रप्रसाद दुबे, शंभू दयाल सोनकर, आलोक लहरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी