हेराफेरी कर हड़पे पांच महिला ग्राम संगठनों के 7.30 लाख

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कलस्टर ठेकमा के ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:00 PM (IST)
हेराफेरी कर हड़पे पांच महिला ग्राम संगठनों के 7.30 लाख
हेराफेरी कर हड़पे पांच महिला ग्राम संगठनों के 7.30 लाख

जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़): राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कलस्टर ठेकमा के ग्राम संगठन बुक कीपर ने हेराफेरी कर पांच महिला ग्राम संगठनों का 7.30 लाख रुपये गबन कर लिया। जांच में पुष्टि होने पर बीडीओ ठेकमा ने 30 दिन के अंदर संबंधित धनराशि कलस्टर पीआरपी की देखरेख में ग्राम संगठन के खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया जाएगा।

डीसी एनआरएलएम मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बीडीओ ठेकमा को ग्राम संगठन के बुक कीपर रोहित कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। यदि गबन की गई धनराशि जमा नहीं की जाती है तो संबंधित समूह की महिलाएं एफआइआर दर्ज कराएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन निदेशक ने ब्लाक मिशन मैनेजर ठेकमा अभिषेक कुमार का स्थानांतरण लालगंज कर दिया है। ऐसे में ठेकमा में काम करना गलत है। उन्हें स्थानांतरित स्थान पर जाना ही पड़ेगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इन ग्राम संगठनों के रुपये का दुरुपयोग

-ओम प्ररेणा महिला ग्राम संगठन इरनी-50 हजार।

-गणपति प्रेरणा महिला ग्राम संगठन हरिश्चंद्रपुर-3.50 लाख।

-कार्तिक प्रेरणा महिला ग्राम संगठन बरसवां-दो लाख।

-विजय प्रेरणा महिला ग्राम संगठन बौआपार-1.10 लाख।

-कंचन प्रेरणा महिला ग्राम संगठन अहिरौली कृतमलपुर-20 हजार।

chat bot
आपका साथी