24 बूथों पर 69.40 फीसद पड़े वोट

--पुनर्मतदान -तहबरपुर में 69.30 तरवां में 66.23 व रानी की सराय में 63.69 फीसद मतदान -

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 10:31 PM (IST)
24 बूथों पर 69.40 फीसद पड़े वोट
24 बूथों पर 69.40 फीसद पड़े वोट

--पुनर्मतदान :::::

-तहबरपुर में 69.30, तरवां में 66.23 व रानी की सराय में 63.69 फीसद मतदान

-सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लग गई थी लाइन

-सूरज की तपिस भी जोश के आगे पड़ गई फीकी

जागरण टीम, आजमगढ़: जिले के आठ विकास खंडों के 24 बूथों पर गुरुवार को पुनर्मदान में झूम के वोट पड़े। मतदान समाप्ति तक कुल 62.36 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ बजे तक 19.72 फीसद, 11 बजे तक 35.77 फीसद, एक बजे तक 50.45 फीसद, तीन बजे तक 56.73 और पांच बजे तक 61.15 फीसद वोट पड़े। सबसे अधिक तहबरपुर में 69.30 फीसद, दसरे नंबर पर तरवां में 66.23 फीसद और तीसरे नंबर पर रानी की सराय ब्लाक में 63.69 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सकुशल मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिकाओं को ब्लाक मुख्यालयों पर आरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।

गर्मी के कारण सुबह में ही बूथों पर लाइन लग गई थी, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिस के बाद भी मतदाताओं के जोश कम नहीं हुआ। मतदान का फीसद लगातार बढ़ता ही जा रहा था। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण में हुए चुनाव से पूर्व प्रधान पद के एक-एक प्रत्याशियों के निधन के बाद नए सिरे से मतदान हुआ। जबकि लालगंज की ग्राम पंचायत सरुपहां के बूथ संख्या-255 और 256 पर अराजकतत्वों ने मतपेटिका में पानी डाल दिया था। यहां प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। जबकि अन्य विकास खंडों में बीडीसी पद के चुनाव चिह्न त्रुटिपूर्ण थे, इसलिए पुनर्मदान हो रहा है।

----------

ब्लाकवार मतदान फीसद:::

--ब्लाक.........सुबह नौ बजे...सुबह 11 बजे..एक बजे....तीन बजे...पांच बजे..मतदान समाप्ति तक।

--तरवां..........27.00........42.09........57.25......62.61....65.83......66.23

--ठेकमा.........20.00........37.43........48.56......56.13....59.01......60.02

-अजमतगढ़........27.25........42.25.......49.16......56.88....61.99......61.52

-रानी की सराय.....21.00.......36.00........44.77.......51.86....59.45......63.78

-तहबरपुर.........5.00........19.65........63.06.......67.57....69.11.....69.30

-लालगंज........14.43........26.60........38.34.......47.25....53.84......54.89

-मुहम्मदपुर.......24.00.......44.20........48.46.......54.06.....58.81......60.00

-मार्टीनगंज.......19.05.......35.65........53.97.......57.49.....61.14......61.14

chat bot
आपका साथी