सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) क्षेत्र के जमीन हरखोरी स्थित आरकेएम कैंपस में जिलास्तरीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 05:16 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़): क्षेत्र के जमीन हरखोरी स्थित आरकेएम कैंपस में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

जनपद के 47 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसके लिए नामांकन कराया था। संस्था की डायरेक्टर डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि प्रथम पुरस्कार साइकिल, द्वितीय पंखा व तृतीय पुरस्कार घड़ी दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल के टॉप 10 छात्र- छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 15 से 20 अप्रैल के बीच विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आयोजक मंडल में कुलदीप सिंह, पिटू यादव, आलोक, सतीश, विशाल, ऋतुराज, सोहेल, कुमुद आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी