अबकी रोपे जाएंगे आक्सीजन देने वाले 50 हजार पौधे

जागरण संवाददाता आजमगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों को आक्सीजन की महत्व पर सोचने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 12:10 AM (IST)
अबकी रोपे जाएंगे आक्सीजन देने वाले 50 हजार पौधे
अबकी रोपे जाएंगे आक्सीजन देने वाले 50 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना ने लोगों को आक्सीजन की महत्व पर सोचने को मजबूर कर दिया है। कोरोना से मिले जख्म भरने के लिए वन विभाग ने इस बार विशेष रणनीति बनाई है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वायुमंडल में आक्सीजन की बढ़ोत्तरी के लिए इस बार 50 हजार आक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया जाएगा। इसे वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले में कराए जाने वाले पौधारोपण के लक्ष्य में शामिल किया गया है।

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 53 लाख पौधे लगाए जाएंगे। कौन विभाग, कितने पौधे रोपित करेगा इसका भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। आवंटित पौधारोपण लक्ष्य की सूचना 27 विभागों को भेजी जा चुकी है। विभागों ने पौधारोपण के लिए स्थान चिह्नित करने शुरू कर दिए हैं। अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। वन विभाग की पौधशालाओं में पौधे तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया। जिले में विभाग की 34 पौधशालाएं हैं। निर्धारित लक्ष्य में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपित करने के अलावा 1.50 लाख सहजन का भी पौधारोपण होगा। इसके अलावा जामुन, सागौन, अर्जुन आदि के पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग को 19 लाख पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। जून में गड्ढों की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और जुलाई में अभियान चलाकर पूरे जिले में अभियान चलेगा।

-------

बरगद व पीपल के पौधों के मूल्य

वन विभाग की नर्सरी में तैयार बरगद, पीपल के पौधे तैयार हैं। नई पौधों की कीमत 15 से 20 रुपये होगी। जबकि एक से तीन साल तक के पौधों की कीमत 50 रुपये तक होगी।

----------

वर्षाकाल में कराए जाने वाले पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिले में 53 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभागवार लक्ष्य भी आवंटित किया गया है। पौधारोपण के लिए विभाग की नर्सरी में पौधे लगभग तैयार हैं। इस बार बरगद, पीपल व पाकड़ के अलावा सहजन के अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। पर्यावरण दिवस या अन्य दिनों में भी नर्सरी से पौधे खरीदे जा सकते हैं।

-संजय विश्वाल, डीएफओ।

chat bot
आपका साथी