महिला सभासद के घर से 45 हजार उड़ाया

- दुस्साहस - बीमारी से ग्रसित प्रमिला शाहगंज के एक अस्पताल में हैं भर्ती - घर में सुबह बक्सा खु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:42 PM (IST)
महिला सभासद के घर से 45 हजार उड़ाया
महिला सभासद के घर से 45 हजार उड़ाया

- दुस्साहस

- बीमारी से ग्रसित प्रमिला शाहगंज के एक अस्पताल में हैं भर्ती

- घर में सुबह बक्सा खुला देखकर बालक को हुई जानकारी जागरण संवाददाता, माहुल (आजमगढ़): अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक संत कबीरनगर में बुधवार रात महिला सभासद प्रमिला देवी के घर में घुसे चोरों ने 45 हजार नकदी व तीन मोबाइल गायब कर दिया। सभासद अस्वस्थ होने के कारण शाहगंज (जौनपुर) स्थित अस्पताल में भर्ती हैं।रात में घर पर 13 साल का पुत्र ही था। गुरुवार की सुबह सोकर उठने पर बड़ा बाक्स खुला देख सन्न रह गया।उसके बाद मां से बात की तो जानकारी हुई कि उसमें 45 हजार नकदी के अलावा तीन मोबाइल भी चोर उठा ले गए हैं।

बालक ने घटना की जानकारी खुद पहुंचकर माहुल पुलिस चौकी को दी।बालक सुंदर के अनुसार रात में पड़ोस में जन्मदिन समारोह था। वहां काफी लोग जुटे थे। पता नहीं कब अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और बाक्स का ताला तोड़कर नकदी और मोबाइल उठा ले गए, पता नहीं चला।सुबह बाक्स को खुला देखने के बाद घटना की जानकारी हुई।

chat bot
आपका साथी