44,180 प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सात और आठ अप्रैल तक चली नामांकन प्रि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:04 PM (IST)
44,180 प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी
44,180 प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सात और आठ अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 26,866 पदों पर 44,180 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। जिसमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के 14,968, अन्य पिछड़ा वर्ग के 22,244, सामान्य आरक्षित सीट पर 6,968 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। सभी पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में कुल 21,690 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। हालांकि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी शेष रहे गए हैं, उसकी अंतिम तस्वीर नौ व 10 अप्रैल तक चली जांच प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लाक मुख्लालयों पर आरओ व एआरओ की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच चल थी।

प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम पंचायत एवं नगर निकाय मधुसूदन दुबे ने बताया कि दोनों दिनों में जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के सापेक्ष 1372 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिसमें 438 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 682 अन्य पिछड़ा वर्ग और 252 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशी हैं। इसमें 1372 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। जबकि ग्राम प्रधान पद के 1858 के सापेक्ष 15,241 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है, जिसमें 5157 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति, 7889 अन्य पिछड़ा वर्ग और 2195 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशी हैं। इसमें कुल 8,177 महिलाएं भी शामिल हैं। इसी प्रकार बीडीसी सदस्य के 2104 पद पर कुल 10,632 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। जिसमें 3516 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 5570 अन्य पिछड़ा और 1546 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशी हैं। इसमें कुल 5198 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि सदस्य ग्राम पद पर 22,820 के सापेक्ष 16,935 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें 5857 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 8103 अन्य पिछड़ा वर्ग और 2975 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशी हैं। इसमें कुल 7652 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी