83 ग्राम प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

-दूसरे चरण में कल 33 नवनिर्वाचित प्रधान लेंगे प्रशिक्षण - ठेकमा ब्लाक में दूसरे दिन 43 ग्राम प्रध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:37 PM (IST)
83 ग्राम प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित
83 ग्राम प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

-दूसरे चरण में कल 33 नवनिर्वाचित प्रधान लेंगे प्रशिक्षण

- ठेकमा ब्लाक में दूसरे दिन 43 ग्राम प्रधानों ने लिया भाग जागरण संवादाता, मुहम्मदपुर (आजमगढ़) : जिले के मुहम्मदपुर व भीरा ब्लाक सभागार में 83 ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ठेकमा ब्लाक में 43 व मुहम्मदपुर में 40 ग्राम प्रधान शामिल रहे। प्रशिक्षण में प्रधानों ने सवाल करके अपनी जिज्ञासा भी शांत किए।

मुहम्मदपुर में प्रशिक्षणकर्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामस्वरूप आजाद, फणींद्र पाठक ने पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत 40 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया। मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों को सु²ढ़ एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इसके तहत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर उनके अधिकारों व कार्यों को मजबूत बनाया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान पंचायती राज व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी है। प्रशिक्षण में ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की बैठक व समितियां, ग्राम प्रधानों की भूमिका, कर्तव्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, माडल ग्राम पंचायत, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पंचायतों में ई गवर्नेंस की स्थापना, पंचायत पुरस्कारों की जानकारी, प्रशिक्षण का पूर्णांक तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र आदि की जानकारी दी गई। इसमें विजय मिश्रा, एडीओ पंचायत मुन्नीलाल चौहान, अजय सिंह, अरविद यादव उर्फ पिटू आदि रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता ने किया। भीरा : ठेकमा विकास खंड के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश राय ने किया। इनमें 43 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। इसमें ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामसभा व ग्राम पंचायत, समितियों, ग्राम प्रधान की भूमिका व कर्तव्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, माडल पंचायत फिल्म प्रदर्शन, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जानकारी, पंचायतों में ई गवर्नेन्स की स्थापना, पंचायत पुरस्कारों की जानकारी सहित पंचायतों में ग्राम सदस्यों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी