2.40 करोड़ से बनेगा कृषि विभाग का तीन मॉडल बहुउद्देशीय केंद्र

जागरण संवाददाता आजमगढ़ खेती के लिए कौन सी नई तकनीक आई है इसका कितना असर पड़ेगा। फ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:26 AM (IST)
2.40 करोड़ से बनेगा कृषि विभाग का तीन मॉडल बहुउद्देशीय केंद्र
2.40 करोड़ से बनेगा कृषि विभाग का तीन मॉडल बहुउद्देशीय केंद्र

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: खेती के लिए कौन सी नई तकनीक आई है, इसका कितना असर पड़ेगा। फसल उत्पादन को लेकर क्या नए प्रयोग किए जाएं। ये सब जानने के लिए किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि विभाग अब जिले के तीन ब्लाकों में मॉडल बहुउद्देश्यीय केंद्र खोलेगा। 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक केंद्र के लिए शासन से 2.40 करोड़ रुपये आवंटित भी हो चुके हैं। परियोजनाओं के निर्माण के लिए लैकफेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिला प्रशासन ने मेंहनगर के लिए लगभग एक हेक्टेयर भूमि भी उपलब्ध करा दी है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने जिले के मेंहनगर, पवई और लालगंज में मॉडल बहुउद्देशीय केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी के बाद प्रति परियोजना 80 लाख रुपये के हिसाब ने दो करोड़, 40 लाख रुपये आवंटित कर कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया है। बहुउद्दीय मॉडल केंद्र पर बीज, कृषि यंत्र व कृषि रक्षा रसायन भी मिलेंगे।इसके अतिरिक्त किसानों को नई जानकारियां देने की व्यवस्था होगी। तकनीक का प्रचार-प्रसार भी ठीक ढंग से होगा।

-------

बहुउद्दीय मॉडल केंद्र में क्या होगी सुविधा

-कृषि बीज की 50 एमटी क्षमता वाला गोदाम।

-कृषि रक्षा इकाई।

-कर्मचारियों के लिए कार्यालय।

-60 किसानों की क्षमता का मीटिग हाल।

-चौकीदार के लिए कक्ष

-दो यूनिट शौचालय।

-बोरिग व वॉटर टैंक।

-दो केवीए सोलर प्लांट।

-रूफ टॉप वॉटर रिचार्जिंग।

-सीसीटीवी कैमरा।

-बरामदा आदि।

------

कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार करने के लिए मेंहनगर, पवई व लालगंज में मॉडल बहुद्देशीय केंद्र की स्थापना होनी है। जिसमें किसानों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाएं होंगी। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी आवंटित हो गई है। लैकफेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। प्रशासन की तरफ से मेंहनगर के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

- डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी।

chat bot
आपका साथी