3.67 अरब की 2106 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

-प्रदेश सरकार का स्वर्णिम काल -19.15 अरब की 2818 स्वीकृत परियोजनाएं जिले के विकास को दे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:25 PM (IST)
3.67 अरब की 2106 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
3.67 अरब की 2106 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

-प्रदेश सरकार का स्वर्णिम काल:::

-19.15 अरब की 2818 स्वीकृत परियोजनाएं जिले के विकास को देंगी गति

-1.85 अरब से बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का जल्द होगा शिलान्यास

-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण जल्द: सुरेश राणा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: गन्ना एवं चीनी मिलें और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। साढ़े चार साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। जिला प्रभारी मंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में बताया कि 19 अरब, 15 करोड़, 85 लाख रुपये की 2818 स्वीकृत परियोजनाएं जिले के विकास को गति प्रदान करेंगी। तीन अरब, 67 करोड़, 46 लाख रुपये लागत की 2106 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण जल्द होगा। एक अरब, 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी जल्द होगा। उन्होंने बताया कि 2,158 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जबकि 760 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। दो अरब, 31 करोड़, 22 लाख रुपये की 103 परियोजनाएं का शिलान्यास होना है, जबकि 13 अरब, 19 करोड़, 20 लाख की 760 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। जानकारी दी कि गन्ना किसानों को दो लाख, 73 हजार, 745 रुपये का भुगतान किया गया है। शेष 46 अरब, 83 करोड़, 93 लाख रुपये का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सात लाख, 87 हजार, 646 किसानों के खाते में 10 अरब, 90 करोड़, 12 लाख रुपये किसानों के खाते में भेजा गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में ढेरों काम हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ा पूंजीनिवेश हुआ है। किसानों को केंद्र में रखकर सरकार कर रही है। व्यापक पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। पूरी पार्दशिता और ईमानदारी से भर्तियां हुई हैं। साढ़े चार साल के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया।

chat bot
आपका साथी