13 साल के किशोर ने दिया देवी प्रतिमा को आकार

-हुनर -विसर्जन के बाद प्रतिमाओं को देखते-देखते मिल गया हुनर -निर्माण कार्य से जुड़े हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:38 PM (IST)
13 साल के किशोर ने दिया देवी प्रतिमा को आकार
13 साल के किशोर ने दिया देवी प्रतिमा को आकार

-हुनर ::::

-विसर्जन के बाद प्रतिमाओं को देखते-देखते मिल गया हुनर

-निर्माण कार्य से जुड़े हैं पिता, खुद खेती में बंटाता है हाथ

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़): इसे ललक ही कही जाएगी कि देवी प्रतिमा को देखते-देखते एक किशोर मूर्तिकार बन गया। उसने पांच फीट ऊंची देवी प्रतिमा को आकार दिया, तो लोग उसकी तारीफ करने लगे।

दीदारगंज क्षेत्र के खेतापट्टी गांव में 13 साल के दीपक की कला देख हर कोई कहने लगा है कि आगे चलकर यह बड़ा कलाकार बनेगा। खास बात यह कि उसकी प्रतिमा की स्थापना कहीं और नहीं, बल्कि गांव में बनने वाले पंडाल में की जाएगी। बदले में जो चंदा मिलेगा उसे किशोर को दे दिया जाएगा।

खेतापट्टी गांव के सूर्यबली किसान के साथ राजगीर हैं। उनका पुत्र दीपक बचपन से ही गांव की दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होता था। दीपक ने बताया कि जब गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जाता था, तो मूर्ति को ध्यान से देखता था कि यह किस तरह से बनाई गई है। मेरे भी मन में आया कि कोशिश करें तो हम भी मूर्तिकार बन सकते हैं। उसके बाद अपने खेत की मिट्टी, पुआल और बांस-बल्ली की व्यवस्था कर दुर्गा प्रतिमा बनाना शुरू किया तो सफलता मिल गई। अगर अगले साल तक कुछ धन एकत्र हुआ तो इससे भी भव्य मूर्ति बनाने का प्रयास करूंगा। दीपक ने बताया कि सातवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगा, तो छोड़ दिया। भरोसा जताया कि मां की कृपा रही तो जिले का बड़ा मूर्तिकार बनकर दिखाऊंगा।

chat bot
आपका साथी