अवैध शराब के साथ 13 आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बरदह (आजमगढ़) बरदह थाना क्षेत्र के दो स्थानों से पुलिस ने अवैध शराब के सा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:56 PM (IST)
अवैध शराब के साथ 13 आरोपित गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ 13 आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बरदह (आजमगढ़): बरदह थाना क्षेत्र के दो स्थानों से पुलिस ने अवैध शराब के साथ 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं निजामाबाद व फूलपुर पुलिस ने तीन लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। बरदह थाने के उप निरीक्षक विष्णु मिश्रा ने बरदह के गुलाब पासी, नन्दलाल राम, कम्मरपुर के सुबाष सरोज को गिरफ्तार करके 10 लीटर अपमिश्रित शराब, एक किलो यूरिया, पांच किलो 300 ग्राम गुड़ बरामद कर चालान कर दिया।

इसी क्रम में पुलिस ने देवापुर के रमेश, सुखराज व आशीष, कंधरापुर के जियालाल, करौंदी के शैलेंद्र राजभर, सरायख्वाजा (जौनपुर) के मनीष समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर 15 लीटर अवैध शराब बरामद किया।

निजामाबाद पुलिस ने दो स्थानों से कुल 64 शीशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। फूलपुर पुलिस ने 18 शीशी देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी