कोरोना संक्रमण के शिकार 11 और लोगों की मौत

राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:14 PM (IST)
कोरोना संक्रमण के शिकार 11 और लोगों की मौत
कोरोना संक्रमण के शिकार 11 और लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 11 लोगों की बीते 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में चार आजमगढ़, पांच मऊ तथा दो बलिया जनपद के निवासी थे।

नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि तहबरपुर की 45 वर्षीय महिला को 22 अप्रैल की भोर में तीन बजे भर्ती कराया गया जिनका शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। 22 अप्रैल की रात एक बजे भर्ती मुबारकपुर के 40 वर्षीय युवक शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे मौत हो गई। 18 अप्रैल की रात 10 बजे भर्ती शहर कोतवाली के 58 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की भोर में 3.40 बजे, 19 अप्रैल की शाम 5.30 बजे भर्ती जीयनपुर की 43 वर्षीय महिला की 22 अप्रैल की शाम 6.25 बजे मौत हो गई। 21 अगस्त की रात एक बजे भर्ती मऊ के घोसी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध 22 अप्रैल की शाम 3.30 बजे मौत हो गई। मऊ के ही सरायलखंसी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को 13 अप्रैल की रात 10 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने 22 अप्रैल की शाम 7.30 बजे अंतिम सांस ली। 21 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे भर्ती 71 वर्षीय वृद्ध ने 22 अप्रैल की शाम 7.40 बजे, 21 अप्रैल की सुबह साढ़े नौ बजे भर्ती मऊ के दोहरीघाट निवासी 63 वर्षीय वृद्ध ने 23 अप्रैल की भोर में तीन बजे, 16 अप्रैल की सुबह 10.40 बजे भर्ती मऊ के ही घोसी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति ने 22 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे मौत हो गई।

बलिया के सिविल लाइन निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को 22 अप्रैल की सुबह 8.50 बजे भर्ती किया गया जिनका 22 अप्रैल को अपराह्न 2.10 बजे, उसी रात नौ बजे भर्ती फेफना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की 23 अप्रैल की भोर में तीन बजे मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत के बाबत महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय को सूचना दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

chat bot
आपका साथी