10 मिनट की झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत

दिन में धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले पांच दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है लेकिन नगर निकायों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:58 PM (IST)
10 मिनट की झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत
10 मिनट की झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत

जागरण टीम, आजमगढ़: दिन में धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले पांच दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है लेकिन नगर निकायों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा पर संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा योजना के मौसम विज्ञानी डा. तेजप्रताप सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 से 35 व न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आ‌र्द्रता 92-47 फीसद के मध्य रहेगी। हवा सामान्य से मध्यम गति के साथ पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर चलने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी