रोटावेटर में पैर फंसने से युवक की गई जान

संसू अयाना बबाइन चौकी क्षेत्र के इकबालपुर गांव में खेतों पर जोताई के दौरान रोटावेटर की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM (IST)
रोटावेटर में पैर फंसने से युवक की गई जान
रोटावेटर में पैर फंसने से युवक की गई जान

संसू, अयाना: बबाइन चौकी क्षेत्र के इकबालपुर गांव में खेतों पर जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में एक युवक आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर रोते-बिलखते पहुंचे स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सिपाहियों ने फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। हादसे को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। कृषि विभाग की टीम के अलावा स्थानीय प्रशासन किसानों व श्रमिकों को हमेशा चेतावनी देता है कि संबंधित लोग सावधान होकर ही ऐसे कार्य करें। नहीं तो दुर्घटना से कोई नहीं बचा सकता।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव इकबालपुर निवासी 19 वर्षीय कुलदीप पुत्र बाबू राम खेतों पर रबी की फसल की बुआई कर रहा था। ट्रैक्टर में डीजल डालने के बाद कुलदीप ने ट्रैक्टर अपने मामा भोले को चलाने के लिए दे दिया। पीछे की तरफ से वह उतरने लगा। इस बीच उसका का एक पैर रोटावेटर में फंस गया और वह चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। मामा ने आनन-फानन ट्रैक्टर रोक दिया। इसके बाद स्वजन को सूचना दी। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। मृतक के पिता से लिखित प्रार्थनापत्र लेकर पुलिस लौट गई। रजनीश ने बताया कि मृतक के स्वजन का कहना है कि रामसेवक का खेत किराये पर लिया गया था। कुलदीप चार बहनों में अकेला था। मां सुनीता देवी व बहनों में काजल, निशा, रशना, नेहा समेत अन्य सभी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।

chat bot
आपका साथी