कमरे में मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सूत्र फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर में दहेज लोभियों पर विवाहिता को मौत के घाट उ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:19 PM (IST)
कमरे में मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप
कमरे में मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, फफूंद: थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर में दहेज लोभियों पर विवाहिता को मौत के घाट उतारने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद छह साल के मासूम को लेकर विवाहिता के पति व सास-ससुर गेट में ताला डालकर घर से फरार हो गए। बुधवार की सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। आवाज देकर बुलाए जाने पर भी कोई नहीं सुना। इस पर उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस किसी तरह घर के अंदर गई। जहां कमरे की फर्श पर महिला का शव देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाई। साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे

में लिया गया।

इटावा जनपद के थाना बकेवर अंतर्गत गांव अलीयापुर निवासी मुनीम सिह ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री मोहिनी की शादी विगत नौ वर्ष पूर्व फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी कारेंद्र सिंह के पुत्र सोनू से की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद और दहेज की मांग ससुराल पक्ष कर रहा था। एक जंजीर, अंगूठी की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन मोहिनी से मारपीट करते थे। किसी तरह अंगूठी-जंजीर की मांग पूरी की। कुछ दिन सब सही रहा। इसके बाद दोबारा दहेज की मांग वह करने लगे। आरोप है कि यह इच्छा पूरी न होने पर पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद छह वर्षीय पुत्र अंश को लेकर फरार हो गए। जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मंगलवार देर रात की घटना बताई गई है। महिला का शव बुधवार सुबह कमरे की फर्श पर पड़ा मिला। बेटी की मौत का पता लगने पर मायके पक्ष पहुंचा है। मृतका के पिता मुनीम सिंह ने पति सोनू, ससुर कारेंद्र सिंह व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि पंचनामा भरवा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर लगे आरोप सिद्ध हो सकेंगे। फिलहाल, घटना संदिग्ध है।

chat bot
आपका साथी