औरैया के साथ पूरे देश को 2024 तक करना है टीबी मुक्त : राज्यपाल

जागरण संवाददाता औरैया गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गेल स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:01 PM (IST)
औरैया के साथ पूरे देश को 2024 तक करना है टीबी मुक्त : राज्यपाल
औरैया के साथ पूरे देश को 2024 तक करना है टीबी मुक्त : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, औरैया: गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गेल स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि औरैया के साथ पूरे भारत को वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि टीबी से ग्रसित बच्चों को प्रशासनिक अधिकारी, डाक्टर व एनजीओ गोद लें। इससे बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण सुनिश्चित हो सकेगा।

गेल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टीबी मरीजों से मुलाकात करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से नारी सशक्तीकरण पर बातचीत की। उन्होंने टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के विषय में सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव से जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने बताया कि एक अप्रैल 2021 से 27 जुलाई 2021 तक कुल 61 टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लिया गया है। इसमें जायंट्स ग्रुप आफ औरैया द्वारा 20, संवेदना ग्रुप औरैया द्वारा 10, आइएमए द्वारा पांच और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 26 बच्चे को गोद लिया गया है। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में अभियान चलाकर टीबी से ग्रसित बच्चों को चिह्नित किया जाए। अधिकारियों, डाक्टर, एनजीओ व गेल, एनटीपीसी जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा बच्चों को गोद लिया जाए।

उन्होंने कहा कि देश को टीबी मुक्त करना है। जिस तरह से देश को पोलियो मुक्त किया गया। इसके अलावा उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कृषक उत्पादन संगठनों से बात की। जो किसान जैविक खेती के उत्पाद तैयार करते हैं उन्हें मंडी में उचित स्थान दिया जाए। इससे कि किसान अपना उत्पाद अधिक से अधिक ग्राहकों को बेच सकें। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने पांच बच्चियों आशी, अनुष्का, साक्षी, यशा, वंशिका को पोषण किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने दो आयुष्मान योजना के लाभार्थी मिश्रीपुर की सुमन और देहगांव के अशोक को गोल्डन कार्ड दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी