ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी के लिए मतदान

जागरण संवाददाता औरैया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद खाली चल रहे 220 ग्राम पंचायत सदस्य और ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:29 PM (IST)
ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी के लिए मतदान
ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी के लिए मतदान

जागरण संवाददाता, औरैया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद खाली चल रहे 220 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी पद के लिए शनिवार को उपचुनाव हुए। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के सातों ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2357 खाली चल रहे थे। शनिवार को मतदान के लिए 77 बूथ बनाए गए। जिसमें 308 कर्मचारी ने मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। दोपहर में मौसम के बिगड़ने से मतदान की रफ्तार कुछ सुस्त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 14 जून को सदर विकासखंड औरैया में घोषणा की जाएगी।

जिले में सातों ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2357 खाली रह गए थे। इन पदों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था। छह जून को इन पदों पर नामांकन हुए। अधिकांश पदों पर एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांच ब्लाकों की 220 ग्राम पंचायतों और अछल्दा ब्लाक के एक बीडीसी पद पर दो इससे अधिक आवेदन आए। जिस पर यहां मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। उप चुनाव के लिए इन पांचों ब्लाकों में सुबह से मतदान शुरू हो गया। मतदान किए जाने के लिए 77 बूथ बनाए गए, मतदान प्रक्रिया के लिए 308 मतदान कार्मिकों को लगाया गया। सुबह से नौ बजे तक 14.26 फीसद मतदान हुआ। इसके बाद मतदाताओं ने उत्साह नजर आया। पूर्वाह्न 11 बजे तक 39.7 फीसद मतदान हो गया। दोपहर में हल्की बारिश होने के कारण मतदान की रफ्तार थमी, फिर शाम होते ही एक बार फिर से तेजी आई और अंत तक 71.1 फीसद मतदान हुआ है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव के अलावा सभी थानाध्यक्ष बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी