साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

संवाद सूत्र कंचौसी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की दुश्वारियों दूर नहीं हो रही। शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:38 PM (IST)
साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

संवाद सूत्र, कंचौसी: गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की दुश्वारियों दूर नहीं हो रही। शनिवार को विकासखंड भाग्यनगर के साधन सहकारी समिति केंद्र पर गेहूं की तौल न होने पर किसानों ने हंगामा किया। केंद्र

प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर क्रय केंद्र पहुंचे जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने प्रभारी को फटका लगाते हुए किसी तरह किसानों को समझाया। किसानों से गेहूं क्रय को लेकर शासन गंभीर तो है लेकिन स्थानीय प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है।

जिले में एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का जुटना शुरू हो गया था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से कुछ कार्य सुस्त रहा। जिसे गति देने के लिए शासन व प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू की। यहां सरकार ने भी पूर्व में निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाया। 15 जून के बाद मिली मोहलत का फायदा उठाने के लिए किसान पीछे नहीं। लेकिन, केंद्र प्रभारी व सचिव का मनमाना रवैया पूरी व्यवस्था चौपट

कर रहा है। बीते करीब एक सप्ताह से सहायल, कंचौसी, दिबियापुर, बिधूना आदि विकासखंड के साधना सहकारी समिति के केंद्रों से किसान लौट रहे हैं। शनिवार को यह ढर्रा नहीं बदला तो किसानों ने कंचौसी स्थित क्रय केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। मौजूद किसानों में सुमन तिवारी, सुरेन्द्र कुशवाहा, राम कुमार का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारी अनोज कुमार की ओर से गेहूं की तौल नहीं कराई जा रही। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने अनोज कुमार को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी