अनियंत्रित वैन सड़क से खड्ड में गिरी, तीन घायल

संवाद सूत्र फफूंद फफूंद थाना क्षेत्र के बाबरपुर मार्ग के जुआ पुल से कुछ कदम की दूरी पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:27 PM (IST)
अनियंत्रित वैन सड़क से खड्ड में गिरी, तीन घायल
अनियंत्रित वैन सड़क से खड्ड में गिरी, तीन घायल

संवाद सूत्र, फफूंद: फफूंद थाना क्षेत्र के बाबरपुर मार्ग के जुआ पुल से कुछ कदम की दूरी पर एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। इसमें वैन सवार तीन लोग घायल हो गए। वैन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मार्ग से निकल रहे राहगीर पहुंचे। आनन-फानन उन्होंने खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को आवाज दी। इसके बाद वैन में फंसे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकाला। हादसे के बारे में जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। उसने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी खतरे से बाहर हैं।

अछल्दा थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार को बिधूना क्षेत्र से अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव राऊपुर में एक बारात आई थी। बारात करके गुरुवार देर रात वापस बिधूना जा रही वैन फफूंद बाबरपुर मार्ग स्थित जुआ पुल से कुछ दूर पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खड्ड में जा गिरी। वैन में सवार लोग हादसे में घायल हो गए। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट नहीं आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई थी। हादसे में वैन क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे क्रेन की मदद लेकर खड्ड से निकाला गया। इसके बाद थाना परिसर में वैन खड़ी की गई। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों में वैन सवार आनंद राजपूत निवासी बरुआ थाना बिधूना अपने साथियों के साथ आ रहा था। सभी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घटना

की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दी थी। थाना से स्टाफ घटनास्थल पर भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी