श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की महिलाओं की मौत

जागरण संवाददाता औरैया नवरात्र की सप्तमी पर जालौन स्थित देवी मंदिर से दर्शन करके लौट र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:24 PM (IST)
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली  पलटी, दो की महिलाओं की मौत
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की महिलाओं की मौत

जागरण संवाददाता, औरैया : नवरात्र की सप्तमी पर जालौन स्थित देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीझलपुर-अयाना मार्ग पर सडरापुर मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए चार घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई अस्पताल रेफर किया। महिलाओं की मौत से उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

अयाना थानाक्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद गांव से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली से करीब 20 परिवारों के करीब 120 से 125 लोग देवी दर्शन के लिए जालौन गए थे। देवी मंदिर से पूजन करके सभी गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि सुबह करीब नौ बजे रास्ते में एक-दूसरे को ओवरटेक करने में पहिया सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर आ गया और अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। जिस कारण ट्रॉली रोड किनारे पलट गई। ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इसके बाद उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रॉली के नीचे से निकाले गए लोगों में दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आशा देवी पत्नी राजन सिंह और रेखा पत्नी बुद्धचंद्र निवासी ग्राम नवादा ज्वाला प्रसाद की मौत हो गई है। घटना में सुरेंद्र पुत्र मन्नी, किरन पत्नी सुरेंद्र, राधारानी पत्नी फूल सिंह, ईशु पुत्र सुरेंद्र कुमार, विजय सिंह पुत्र रामचरन, छोटे सिंह पुत्र बसंत, नीलम आदि लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र पुत्र मन्नी, किरन पत्नी सुरेंद्र सहित चार लोगों को इटावा सैफई रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। उनका कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी