सड़क हादसे में घायल तीन बच्चों ने तोड़ा दम

जासं औरैया एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की दोपहर ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल तीन बच्चों ने तोड़ा दम
सड़क हादसे में घायल तीन बच्चों ने तोड़ा दम

जासं, औरैया: एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार सामने से आ रही डंपर में जा घुसी। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में चालक समेत दंपती व उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से आनन-फानन उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान तीनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं दंपती की हालत चिताजनक बनी हुई है।

बिहार प्रांत के जिला मधुबनी के गांव पाली थाना लखनौर निवासी 33 वर्षीय संजय पत्नी पुनिया व तीन बच्चों के साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गुरुग्राम जा रहे थे। कुछ दिन पहले वह बिहार लौटे थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वापसी के दौरान एरवाकटरा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे का शिकार हो गई। एक डंपर से हुई भिड़ंत में संजय व उनकी पत्नी और तीनों बच्चों को गंभीर चोट आई। चालक सीताराम पुत्र नोनू यादव निवासी थाना मुड़िया गांव मुड़िया भी घायल हो गया था। एरवाकटरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से होते हुए एक्सप्रेस-वे के रास्ते कार सवार गुरुग्राम जा रहे थे। उपचार के दौरान घायल संजय का 13 वर्षीय पुत्र प्रिस व पांच वर्षीय कार्तिक व बच्ची साक्षी ने दम तोड़ दिया। संजय व उसकी पत्नी इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में आइसीयू में जिदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। जहां पर उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही। दुर्घटना के समय उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि ऐसा हादसा उन्होंने पहली बार देखा था। मासूमों की चीख उनके कानों में अब भी गूंज रही है।

chat bot
आपका साथी