चोरों ने ताले तोड़ डेढ़ लाख का माल किया पार

संवाद सूत्र, अछल्दा (औरैया): कस्बे का मोहल्ला हरिगंज में रात को चोरों ने दो घरों को निशान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 07:00 PM (IST)
चोरों ने ताले तोड़ डेढ़ लाख का माल किया पार
चोरों ने ताले तोड़ डेढ़ लाख का माल किया पार

संवाद सूत्र, अछल्दा (औरैया): कस्बे का मोहल्ला हरिगंज में रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। वहीं पड़ोस के घर में चोरों ने ताला तोड़ दिया। लेकिन परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए। इससे वहां चोरी होने से बच गई।

मोहल्ला हरीगंज निवासी पन्ना लाल राठौर दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनका परिवार भी उन्हीं के साथ रहता है। घर पर ताला लगा रहता है। रात को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर में घुस गए। वहां अलमारी व बक्सों के भी ताले तोड़ दिए। अलमारी से जेवरात आदि सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले सविता के घर को निशाना बनाया। चोर वहां भी ताला तोड़कर अंदर घुस गए। तभी खट पट की आवाज सुन परिजन जाग गए। इससे चोर भाग गए। सुबह लोगों ने पन्ना लाल के घर के ताले टूटे देख उन्हें सूचना दे दी। इस पर वह परिजनों के साथ घर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पन्ना लाल ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात आदि चोरी कर गए हैं। उसने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर थाने में दी है। लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बाजार में हुई इस चोरी से पुलिस के गश्त पर भी सवाल उठाए गए हैं। थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी