फिर बदला मौसम का मिजाज, कुछ देर हुई बारिश

जागरण संवाददाता औरैया एक सप्ताह से बदले मौसम के मिजाज ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:25 PM (IST)
फिर बदला मौसम का मिजाज, कुछ देर हुई बारिश
फिर बदला मौसम का मिजाज, कुछ देर हुई बारिश

जागरण संवाददाता, औरैया: एक सप्ताह से बदले मौसम के मिजाज ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र को काफी हद तक प्रभावित किया है। रोजाना के कामकाज को लेकर निकले लोगों का आवागमन कभी धूप तो कभी बारिश के बीच हो रहा है। बुधवार को मध्याह्न बाद आसमान में छाए बादल गरज के साथ बरसे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खेती-किसानी पर भी फर्क देखने को मिल रहा है। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।

बीते चार दिनों से आसमान साफ होने के साथ चटक धूप ने मौसम पूरी तरह से बदल दिया था। बारिश से खेतों में भरा पानी निकालने की जुगत में किसान लगे रहे। सबसे ज्यादा नुकसान मक्का व तिली की फसल को पहुंचा है। किसान उम्मीद लगा रहे थे कि कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन बुधवार मध्याह्न बाद उनका अनुमान फेल हो गया। आसमान में छाए बादल तेज हवा चलने के साथ ही बरसना शुरू हो गए। इससे मौसम जहां सुहावना हुआ वहीं कई जगह जलभराव की समस्या ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का कार्य किया। मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री वहीं अधिकतम 31 डिग्री दर्ज किया गया।वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ा कभी धूप तो कभी बारिश, तापमान में अचानक गिरावट का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ना स्वाभाविक है। वहीं जगह-जगह जलभराव से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ा है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या इजाफा हुआ है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर रखी है। फसलों पर बारिश का दिख रहा असर:

मक्का, बाजरा व तिल की फसल को बारिश ने झकझोर के रख दिया है। मक्के की फसल लगभग पक चुकी है। जिससे भुट्टों में नमी होने पर सड़न पैदा होने की संभावना है। जिससे नुकसान की संभावना है। कृषि विभाग की एडवाइजरी के अनुसार किसान अपनी उपज को जल्द से जल्द सुरक्षित कर लें।

chat bot
आपका साथी