युवक ने की छेड़छाड़ तो महिला ने दे दी जान

संवाद सूत्र बेला लोक-लाज का भय व अंतरात्मा की आवाज ने इतना झकझोर दिया कि महिला ने फंदे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM (IST)
युवक ने की छेड़छाड़ तो महिला ने दे दी जान
युवक ने की छेड़छाड़ तो महिला ने दे दी जान

संवाद सूत्र, बेला: लोक-लाज का भय व अंतरात्मा की आवाज ने इतना झकझोर दिया कि महिला ने फंदे पर लटक जान दे दी। मामला था,युवक द्वारा उससे छेड़छाड़ किए जाने का। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात घर में सो रही थी। गलत नीयत रखने वाले युवक ने उसके साथ कुछ अनैतिक करना चाहा। उसी दौरान महिला चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचते आरोपित युवक मौके से भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफतार कर लिया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने घर में सो रही थी। उसी बीच एक युवक किसी तरह से घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आंख खुलने पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर स्वजन आ गए। इसी दौरान आरोपित युवक भाग खड़ा हुआ। उसको पकड़ने के लिए महिला के स्वजन भी पीछे दौड़े। लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए। इसी दौरान घटना से क्षुब्ध महिला ने अपने कमरे में फंदे पर लटक खुदकुशी कर ली। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को फंदे से उतारा। पंचनामा भरवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है। खुदकुशी है या फिर कुछ और, दोनों बिदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका का पति दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर डोंडापुर निवासी आरोपित ऋषभ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे मय बाइक गिरफ्तार भी कर लिया है।

chat bot
आपका साथी