बारिश ने किसानों की चिता और बढ़ाई

जागरण टीम औरैया मौसम में बदलाव बना हुआ है। बीते दो दिन से आसमान में छाए बादल गरज के सा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM (IST)
बारिश ने किसानों की चिता और बढ़ाई
बारिश ने किसानों की चिता और बढ़ाई

जागरण टीम, औरैया: मौसम में बदलाव बना हुआ है। बीते दो दिन से आसमान में छाए बादल गरज के साथ रुक-रुक कर बरस रहे। बुधवार की देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। एक दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। वहीं कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को समस्या बताई है। उन्होंने पीड़ित किसानों को समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया है।

बेमौसम बारिश से धान, बाजरा, आलू, लहसुन समेत सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसी तरह से लागत का इंतजाम कर किसानों ने फसल बोई थी। किसानों ने लागत जुटाने के लिए क्रेडिट कार्ड की धनराशि भी खर्च कर डाली और फसल भी हाथ से चली गई। किसानों की समस्या को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग उठाई है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों के साथ बिधूना तहसील किसान पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने एसडीएम राशिद अली खान को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

-------

तापमान में गिरावट दर्ज की गई

कुछ देर हुई बारिश का असर तापमान में देखने को मिला। मौसम व कृषि विज्ञानी डा. अनंत कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी