भूमि की पैमाइश करने आए अधिकारियों को किसानों से लौटाया

संवाद सूत्र कंचौसी रेलवे स्टेशन से करीब पांच किमी दूर सूखमपुर गांव स्थित क्रॉसिग पर प्रस्ताि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM (IST)
भूमि की पैमाइश करने आए अधिकारियों को किसानों से लौटाया
भूमि की पैमाइश करने आए अधिकारियों को किसानों से लौटाया

संवाद सूत्र, कंचौसी: रेलवे स्टेशन से करीब पांच किमी दूर सूखमपुर गांव स्थित क्रॉसिग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर भूमि की पैमाइश नहीं हो पा रही है। इसके पीछे की वजह किसानों का विरोध प्रदर्शन है। किसान चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। बुधवार को रेलवे व सेतु निर्माण निगम की टीम रेलवे क्रॉसिग पहुंची थी। सर्वे के लिए पहुंचे अधिकारियों के साथ तहसील प्रशासन भी मौजूद रहा। यहां

पर किसान अपनी पूर्व मांग को दोहराते हुए पैमाइशन न कराए जाने की बात कही। इस पर वह अड़े रहे। जिस कारण टीम को लौटना पड़ा। भूमि विवाद के निपटारे के लिए संबंधित लोग बेहद गंभीर थे। लेकिन, अधिकारियों की उदासीनता से काम में अवरोध होता रहा।

कंचौसी रेलवे स्टेशन से पांच किमी दूर क्रॉसिग पर सड़क व रेल यातायात को सुगम करने के लिए रेलवे ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इसमें रेलवे व राज्य सेतु निर्माण निगम ने जगह चिह्नित की है। सिविल क्षेत्र की जमीन को अधिग्रहित किए जाने के बाद सर्वे का कार्य बीते वर्ष शुरू कराया गया था लेकिन कुछ किसानों ने चार गुना मुआवजा मांगे जाने की बात कही और इस बात पर अड़ गए। जिस कारण सर्वे

कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। बुधवार को कानूनगो केके तिवारी, लेखपाल पवन दीक्षित व रेलवे से इंजीनियर डीएस चंपिया भूमि की पैमाइश करने पहुंचे थे। जिसे किसानों ने रोक दिया। अधिकारियों के लाख समझाने के बावजूद किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटे। उनका कहना था कि पूर्व में ओवरब्रिज को लेकर बनी ड्राइंग में संशोधन किए जाने बात कही गई थी। बावजूद सर्वे करने पहुंची टीम संशोधित ड्राइंग लेकर नहीं पहुंची थी।

chat bot
आपका साथी