दबिश को गए पुलिस कर्मियों पर बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचे

जागरण संवाददाता औरैया कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव में डकैती डालने की योजना बन रहे श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 11:50 PM (IST)
दबिश को गए पुलिस कर्मियों पर बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचे
दबिश को गए पुलिस कर्मियों पर बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचे

जागरण संवाददाता, औरैया: कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर गांव में डकैती डालने की योजना बन रहे शातिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें स्वाट टीम प्रभारी व उप निरीक्षक बाल-बाल बचे। बदमाशों द्वारा पुलिस कर्मियों पर झाड़ी में छिपकर फायर किया गया। इसके बाद वह बाइक से भागने लगे। घेरेबंदी कर पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। आरोपितों के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

शनिवार रात स्वाट टीम प्रभारी सतेंद्र सिंह व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह आनेपुर गांव के पास चेकिग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि आनेपुर तिराहा के पास दो व्यक्ति संदिग्ध खड़े दिखाई दिए है। पुलिस को आता देख वह दोनों नजदीक की एक झाड़ी के पीछे छिप गए। दबिश से पहले बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उन पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बाइक से भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों में सौरभ सक्सेना पुत्र सुरेशचंद्र सक्सेना निवासी रजौली पुर्वा आलमपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात व अंकित सक्सेना पुत्र संतोष सक्सेना निवासी फिरोजाबाद है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह लूट व डकैती डालने का काम करते हैं। करीब छह साल पहले दोनों को लूट के एक मामले में पकड़ा गया था। आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश की पुलिस द्वारा कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा दो साल पूर्व कोतवाली औरैया क एक मोहल्ला में उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें भी वह पकड़े गए थे,जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। फरवरी 2021 में जनपद झांसी में उन्होंने लूट की एक घटना को अंजाम दिया था। झांसी की पुलिस दोनों बदमाशों को तलाश रही थी। इसलिए वह औरैया में छिपे थे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने बताया कि उसने अपने एक साथी अंकित चकवा निवासी कांशीराम कालोनी कखावतू के साथ मिलकर डेढ़ महीने पहले संजय गेट से एक महिला के गले से चेन छीनी थी। चार जुलाई को दिबियापुर रोड पर ऑटो में बैठी महिला से लूट की थी। आरोपितों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। कोर्ट से दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी