ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिदा जलाने का किया प्रयास

- एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार - शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर का मामला क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:14 PM (IST)
ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिदा जलाने का किया प्रयास
ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिदा जलाने का किया प्रयास

- एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

- शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर का मामला, कार्रवाई का आश्वासन

जागरण संवाददाता, औरैया : सदर कोतवाली के सत्तेश्वर निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर जान से मारने की नियत से जिदा जलाने का प्रयास किया। आरोप है कि दहेज में दो लाख रूपये की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालीजनों ने यह कदम उठाया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सत्तेश्वर निवासी विनीता पुत्री रामअसारे ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व इटावा जनपद के बसेहर निवासी शिवजीत के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और दहेज में दो लाख रूपये की मांग कर रहे थे। यह बात उसने अपने पिता को बताई, जिस पर उन्होंने ससुराल आकर पति व ससुर को समझाया। कुछ दिन तक मामला शांत रहा। इसके बाद से उन्होंने फिर से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 25 नवंबर को वह अपने कमरे में थी। उसी दौरान पति व ससुर आए मारपीट करने के बाद मिट्टी का तेल डालकर उसे जिदा जलाने का प्रयास किया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव किया। आसपास के लोगों के आ जाने के बाद उसकी जान बच सकी। एसपी सुनीति ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

जागरण संवाददाता,औरैया: एरवाकटरा के ग्राम कटैया निवासी निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव कटैया निवासी शिखा पुत्री राधा कृष्ण यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मैनपुरी थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम मदुरियाहार निवासी भूरे सिंह के पुत्र अनिल कुमार के साथ 17 जून 2020 को हुई थी। शादी में उसके घर वालों ने साम‌र्थ्य के अनुसार दान भी दिया। इससे भी उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए , और शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व ससुर के अलावा मनोज कुमार पुत्र नवाब सिंह , विमलेश कुमार पुत्र भूरे सिंह व मालती देवी पत्नी भूरे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी