शादी की खुशियां मातम में बदली, मचा कोहराम

जागरण संवाददाता औरैया यमुना नदी में डूबी चार किशोरियों में से तीन की मौत होने के बाद श्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM (IST)
शादी की खुशियां मातम में बदली, मचा कोहराम
शादी की खुशियां मातम में बदली, मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, औरैया: यमुना नदी में डूबी चार किशोरियों में से तीन की मौत होने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही तीन किशोरियों के शव बरामद हुए तो कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को सुरेश के पुत्र दीपक की बारात इटावा जिले के बौराइन में जानी थी।

मंगलवार को फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक कुमार की बरात की तैयारियों को लेकर सभी लोग जुटे हुए थे। 14 जून को उसका तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। बुधवार को बारात जानी थी, शादी धूमधाम से मनाए जाने के लिए घर में हंसी ठिठोली भी हो रही थी। तभी प्रियंका, कल्पना, कीर्ति, आकांक्षा, तनु यमुना नदी नहाने गई थी। उसी दौरान कल्पना, कीर्ति, आकांक्षा, तनु नदी

में डूब गई थी, जबकि प्रियंका बच गई थी। उसने स्वजन को उनके डूबने की जानकारी दी, तो घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गया है।

--------- बहन की मौत पर बेसुध हुआ भाई

यमुना नदी में डूबने से बहन कीर्ति की मौत पर उसका भाई गोलू बेसुध होकर यमुना नदी किनारे गिर पड़ा। जिसे वहां मौजूद ग्रामीणों को उठाया। वहीं मृतक किशोरियों के स्वजन का रो-रो कर हाल बेहाल है। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नदी में नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

--------- घटना की जानकारी वधू पक्ष को दी गई

हादसे की जानकारी वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष को दी गई। घटना के बारे में पता चलते ही वहां भी रोना-पीटना शुरू हो गया। वधू पक्ष से भी लोग सुरेश के घर देर रात पहुंचे थे। परिवार में मचे कोहराम

से गांव में भी मातम का माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी