बड़ा था दूल्हा, बिना दुल्हन के लौटी बरात

- ब्याह का खर्च उठा रहे वर पक्ष ने जताई नाराजगी तो वधू की बहनों ने बुला ली पुलिस - गुरुवार दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
बड़ा था दूल्हा, बिना दुल्हन के लौटी बरात
बड़ा था दूल्हा, बिना दुल्हन के लौटी बरात

- ब्याह का खर्च उठा रहे वर पक्ष ने जताई नाराजगी तो वधू की बहनों ने बुला ली पुलिस

- गुरुवार दोपहर तक चलती रही मान-मनौव्वल, बात नहीं बनी तो लौट गए बराती

संवादसूत्र, अयाना (औरैया) : उम्र में 12 साल बड़े दूल्हे को देखकर भड़की दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे विवाह स्थल पर खलबली मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी वधू नहीं मानी तो बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

भौतापुर गांव निवासी किशनमुरारी की पत्नी का निधन 15 साल पहले हो गया था। मुफलिसी के बीच उन्होंने चार पुत्रियों व एक बेटे का पालन-पोषण किया। तीन बेटियों की शादी करने के बाद चौथी बेटी 18 वर्षीय मनोरमा का विवाह बिलावा निवासी महाराज सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकंदी से तय किया था। किशनमुरारी के गरीब होने की पीड़ा बताने पर वर पक्ष ने सारा खर्च उठाने की बात कही थी। बुधवार को बरात आई तो दूल्हे की उम्र ज्यादा देख मनोरमा ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। किशनमुरारी बेटी को समझाने लगे लेकिन वह नहीं मानी। मामला बढ़ता देख मनोरमा की बहन सुनीता ने पुलिस बुला ली। थाना प्रभारी गया प्रसाद वर्मा ने मनोरमा से बात करने के बाद शादी रुकवा दी। गुरुवार दोपहर तक पंचायत चलती रही लेकिन लड़की व उसकी बहनें नहीं मानीं तो बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

chat bot
आपका साथी