देश भक्ति के रंग में रंगा दिखा जनपद, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जागरण संवाददाता औरैया स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जनपद के प्रत्येक शहर व गांव में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 12:12 AM (IST)
देश भक्ति के रंग में रंगा दिखा जनपद, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देश भक्ति के रंग में रंगा दिखा जनपद, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जागरण संवाददाता, औरैया: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जनपद के प्रत्येक शहर व गांव में जश्न का माहौल रहा। सरकारी, अ‌र्द्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। घरों की छत व प्रतिष्ठानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। आजादी के महापर्व पर पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दे रहा था। देर शाम तक मिष्ठान वितरण का दौर चलता रहा। सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने ककोर मुख्यालय पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने पुलिस लाइन पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिला जज डा. दीपक स्वरूप सक्सेना ने न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। बिजली विभाग के सर्किल कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे, रोडवेज बस स्टेशन पर एआरएम आरएस चौधरी, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष गायत्री देवी ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद भारतवीर मुकुंदी लाल गुप्ता, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर के तिलक महाविद्यालय, तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय, बालिका इंटर कालेज, गोपाल इंटर कालेज सहित सभी महाविद्यालय व माध्यमिक, परिषदीय व प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। टोल प्लाजा पर डीजीएम सत्यवीर यादव ने ध्वजारोहण किया। दिबियापुर में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। एनटीपीसी में परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा।

-----

निकाली गई प्रभात फेरी

स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। बाबूराम मोहनलाल पीजी महाविद्यालय, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल, एम ए इस्लामियां इंटर कालेज सहित बिधूना और अन्य तहसील के स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीआइएसएफ के जवानों ने आकाश में रंगो के जरिए बनाया गया तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। गेल गांव के विवेकानंद मैदान में कार्यकारी निर्देशक अनिल त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव व अध्यक्ष अरविद पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। फफूंद के मां आरके देवी महाविद्यालय में प्रबंधक जय गोपाल पांडेय ने ध्वजारोहण किया। बाजार में बच्चे तिरंगा लहराते नजर आए। चाय,पान की दुकानों पर भी युवा तिरंगा लिए नजर आए। मोहल्ला बनारसीदास में महेंद्र सिंह की बच्चियों ने देशभक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। अछल्दा के चेयरमैन राजेश पोरवाल ने सभागार में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। रुरुगंज, एरवाकटरा, कंचौसी, मुरादगंज, फफूंद आदि ब्लाकों में कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी