दिखावे की नजदीकी से हकीकत की दूरी भली

जागरण संवाददाता औरैया कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे हमें मात भी देनी है लेकिन सचेत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM (IST)
दिखावे की नजदीकी से हकीकत की दूरी भली
दिखावे की नजदीकी से हकीकत की दूरी भली

जागरण संवाददाता, औरैया: कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे हमें मात भी देनी है, लेकिन सचेत रहकर। लापरवाही से नहीं। टीकाकरण हमारा सुरक्षा तंत्र हैं। इसे हमें हर हाल में अपनाना ही होगा। हमारी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार को सुरक्षित रखने का दायित्व भी हमारा है। जिले के सभी केंद्रों पर लगातार टीकाकरण का कार्य चल रहा है। शारीरिक दूरी का पालन करना अब अपरिहार्य है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम आपस में दूरी बनाए रखें।

जागरूक लोगों ने कोविड को हराने का मन बना लिया है। वह अपने परिवार के साथ केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए भी 45 से ऊपर की उम्र के नागरिक व बुजुर्ग देर तक ठहरे रहते हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में रोजाना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। यहां पर नागरिकों का टीकाकरण करतीं एएनएम रूबी व खुशबू में कभी थकान नजर नहीं आती। महिलाओं व पुरुषों के प्रति स्वास्थ्य टीम का सेवाभाव दूर से झलकता है। इसी का प्रभाव है कि पंजीयन कराने व टीकाकरण के लिए लोग उत्साहपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद गली, मोहल्ला, गांव में पहुंचकर नागरिक अपने पड़ोसियों के मन का भ्रम भी दूर कर रहे हैं। ------ बोले जागरूक..

कोरोना संक्रमण को टीकाकरण के जरिए ही हराया जा सकता है। दोनों टीके लगवाने के बाद अपने आप को पूर्ण सुरक्षित मानती हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत उन्हें आज तक नहीं हुई।सभी को टीका लगवाना चाहिए।

- रामा देवी टीकाकरण तो रोग के उपचार की विधि है। शरीर में उत्पन्न होने वाले बुखार व अन्य बीमारियों की जांच हमें करानी पड़ती है। जांच ही बीमारी का प्राथमिक उपचार है। जागरूक रहने की जरूरत है।

- प्रियव्रत पांडेय

स्वास्थ्य टीम निरंतर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर तत्पर हैं। हमें किसी भी प्रकार के भ्रम को अपने अंदर नहीं पालना चाहिए। वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

-डॉ. परवीन, चिकित्सक होम्योपैथी जिला संयुक्त चिकित्सालय

chat bot
आपका साथी