समिति ने डीएम को भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ी जानकारी दी

जागरण संवाददाता औरैया चार दिवसीय दौरे पर जिले में रहे उत्तर प्रदेश जल निगम प्रबंध निदेशक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM (IST)
समिति ने डीएम को भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ी जानकारी दी
समिति ने डीएम को भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ी जानकारी दी

जागरण संवाददाता, औरैया: चार दिवसीय दौरे पर जिले में रहे उत्तर प्रदेश जल निगम प्रबंध निदेशक नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने नगर पालिका परिषद के कार्यों से नाखुश दिखे थे। निरीक्षण में कई खामियां मिली थी। वहीं कुछ सभासदों ने पालिका परिषद के ईओ के साथ अध्यक्ष पर आरोप लगाए थे। वित्तीय अनियमितता के अलावा शहर में बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन से लेकर बिना प्रशासन की जानकारी के तालाबों को पाटने का कार्य किया गया था। इन आरोपों की जांच कर रही समिति के साथ डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कैंप कार्यालय में बुधवार देर शाम बैठक की। अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी की।

नोडल अधिकारी अनिल कुमार को सभासदों व क्षेत्रीय लोगों ने पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। नोडल अधिकारी के आदेश पर डीएम ने भ्रष्टाचार की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। जो पालिका में व्याप्त वित्तीय अनियमितता की जांच कर रही है। पांच सितंबर को अनिल कुमार को शहर के वार्डों में कई खामियां भी मिली थी। इस पर उन्होंने आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच शुरू करवाई। डीएम द्वारा बनाई गई समिति में अध्यक्ष की भूमिका में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान व अन्य अधिकारी हैं। इनके द्वारा की जाने वाली जांच के बाबत डीएम ने बुधवार को जानकारी की। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद में ड्राइवर की नियुक्ति से लेकर कराए गए विकास कार्यों में लगे आरोपों की जांच की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित है। इसमें अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सहित उप जिलाधिकारी औरैया, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त जीएसटी हैं। यह समिति आठ बिदुओं पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी