आसमान पर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

जासं औरैया बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कुछ देर के लिए हल्की धूप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:37 PM (IST)
आसमान पर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
आसमान पर छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

जासं, औरैया: बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कुछ देर के लिए हल्की धूप रही। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीते दिनों के मुकाबले सर्दी कुछ ज्यादा रही। तापमान पर भी असर देखने को मिला। बदलते मिजाज से किसानों के माथे पर चिता की लकीरें देखने को मिल रही हैं। सूखी धान में नमी के साथ-साथ रंग की प्रभाव पड़ने की संभावना है। वहीं 72 घंटे में बारिश होने के संकेत मौसम विज्ञानी ने दिए हैं।

दो दिन से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर बिक्री को लेकर धान को सुखाने से लेकर टोकन की जद्दोजहद कर चुके किसानों को संकट के बादल डरा रहे हैं। बारिश की आशंका के चलते धान में नमी के साथ-साथ रंग पर भी असर पड़ने की बात किसान कह रहे हैं। जिले में किसानों की धान की खरीद के लिए लक्ष्य के सापेक्ष 44 केंद्रों पर खरीद चालू है। बुधवार तक धान बेचने वाले किसानों का आंकड़ा 606 किसानों तक पहुंच गया। जिनसे करीब 3212.82 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। टोकन की बारी का इंतजार करने वाले किसानों को अब बदले मौसम से उपज के खराब होने की चिता सता रही है। मानकों को पूरा करने के लिए किसानों ने धान को सुखाने से लेकर निर्धारित रंग का मानक तो पूरा कर लिया, पर अब बारिश की आशंका उनके किए कराए पर पानी फेरने का काम करेगी। चिंतित किसानों को देखते हुए जिला विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने खरीद में तेजी लाते हुए केंद्र प्रभारियों को धान को बारिश से बचाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान दिन ढलने के बाद 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी