पर्याप्त वैक्सीन होने का दे रहे बयान पर औंधे मूंह गिरते दिख रहा अभियान

जागरण संवाददाता औरैया कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। लोगों को इसके प्रति जागरू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 11:45 PM (IST)
पर्याप्त वैक्सीन होने का दे रहे बयान पर औंधे मूंह गिरते दिख रहा अभियान
पर्याप्त वैक्सीन होने का दे रहे बयान पर औंधे मूंह गिरते दिख रहा अभियान

जागरण संवाददाता, औरैया: कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ भी स्वास्थ्य केंद्रों पर ज्यादा दिख रही है। लेकिन, वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा रहा है। शनिवार को सिर्फ चार केंद्र पर ही वैक्सीनेशन की कवायद हुई। वहीं छोटे बच्चों को लगने वाले जरूरी टीके लगाए गए। जिले में वैक्सीन की कमी का सबसे बड़ा कारण विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को माना जा रहा है। जिसके कारण अधिकांश लोग बिना टीकाकरण कराए ही केंद्रों से वापस लौट जा रहे हैं। जबकि वैक्सीन की कमी न होने का दावा जिले के अधिकारी करते दिख रहे हैं। कोरोना संक्रमण को कम करने को जिले के युवा भी प्रशासन का साथ दे रहे हैं।

शनिवार को जिले के 50 शैय्या, सौ शैय्या जिला अस्पताल, अर्बन अस्पताल व गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड दिबियापुर में लगे शिविर में नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। सिर्फ साढ़े छह सौ डोज

होने की वजह से चार केंद्रों पर ही अभियान सिमट कर रह गया। इन केंद्रों पर एक घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो गई थीं। इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिए निर्धारित जरूरी टीके

लगाए गए। नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता कम है। वहीं सभी केंद्रों पर बच्चों के पूर्व निर्धारित समय पर बच्चों के टीके लगाए गए। रविवार को यदि वैक्सीन की

पर्याप्त डोज मिल जाती है तो छूटे हुए लोगों को सोमवार वैक्सीन लगाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी