विधान सभा चुनाव के नतीजों का निर्धारण करेगा व्यापारी वर्ग- अभिमन्यु

जागरण संवाददाता औरैया राजनीतिक गलियारों में व्यापारियों को अहमियत से नेता बखूबी परिचित ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:34 PM (IST)
विधान सभा चुनाव के नतीजों का निर्धारण करेगा व्यापारी वर्ग- अभिमन्यु
विधान सभा चुनाव के नतीजों का निर्धारण करेगा व्यापारी वर्ग- अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, औरैया: राजनीतिक गलियारों में व्यापारियों को अहमियत से नेता बखूबी परिचित हैं। सत्ता के सिंहासन को जाने वाला रास्ता व्यापारियों से होकर गुजरता है, जिसे भांपते हुए समाजवादी पार्टी ने व्यापारियों में पकड़ बढ़ाने के लिए आगामी पांच दिसंबर को लखनऊ में पार्टी की ओर से व्यापारी महाकुंभ की योजना बनाई है। जिसमें व्यापारियों को जुटाने के लिए प्रदेश के भ्रमण पर निकले सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने गुरुवार जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के नतीजों का निर्धारण व्यापारी वर्ग कहीं न कहीं तय करेगा। सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। व्यापारी वर्ग भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा।

शहर के जालौन रोड पर एक गेस्ट हाउस में सपा व्यापार सभा की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि पांच दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार बनने पर व्यापार हितों के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा करेगें। व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए महंगाई, अपराध, उत्पीड़न, नोटबंदी, जीएसटी समेत कई निर्णयों को उद्योग धंधों के बंद होने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को व्यापारी महाकुंभ को लेकर तैयारी का रिपोर्ट सौंपी। इसके अलावा प्रदेश महासचिव का स्वागत उन्हें पगड़ी पहनाकर किया। ओमप्रकाश ओझा, इशरार, अमित यादव, दीपक सविता, वीरेंद्र महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी