अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

जागरण संवाददाता औरैया सदर कोतवाली के एक गांव में बरातियों के स्वागत की तैयारियां चल र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM (IST)
अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

जागरण संवाददाता, औरैया : सदर कोतवाली के एक गांव में बरातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। बरात आने के बाद दूल्हा-दुल्हन के जयमाला की रस्म अदायगी चल रही थी। उसी दौरान वधू पक्ष के लोगों को दूल्हे की नजर कमजोर होने का शक हुआ। ऐसे में सभी ने अखबार मंगाया और दूल्हे से अखबार की हेडिग पढ़ने को कहा। लेकिन,दूल्हा अखबार की खबरों का शीर्षक भी नहीं पढ़ पाया। ऐसे में दुल्हन ने उससे शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। उधर वधू पक्ष ने दूल्हे समेत बरातियों को बैरंग वापस लौटा दिया। सुबह तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। वधू पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को ग्राम जमालीपुर निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री अर्चना की शादी अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी शिवम पुत्र विनोद के साथ होनी थी। अर्जुन सिंह बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे। बरात आने के बाद द्वारचार की रस्म अदायगी की गई। इसके बाद जयमाला पड़ने का समय आया, तो लड़की पक्ष के लोगों को शिवम की आंख कमजोर होने का शक हुआ। वधू पक्ष के लोगों ने ऐसे में अखबार मंगवाया और दूल्हे को पढ़ने को कहा। अखबार न पढ़ पाने पर अर्चना ने शिवम के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया। वर पक्ष के लोगों काफी देर तक समझाते रहे। लेकिन, बात नहीं बनी। मंगलवार को अर्जुन सिंह ने कोतवाली पहुंचकर वर पक्ष के लोगों पर धोखाधड़ी कर शादी करवाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मामले की पूरी जांच कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी