शताब्दी वर्ष समारोह में शिक्षक किए गए सम्मानित

जागरण संवाददाता औरैया शहर के तिलक इंटर कालेज में शुक्रवार को स्थापना के सौ वर्ष पूर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM (IST)
शताब्दी वर्ष समारोह में शिक्षक किए गए सम्मानित
शताब्दी वर्ष समारोह में शिक्षक किए गए सम्मानित

जागरण संवाददाता, औरैया: शहर के तिलक इंटर कालेज में शुक्रवार को स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि राज्य मंत्री दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनको याद किया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तिलक जयंती पर आयोजित शताब्दी समारोह में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने 'स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है' का नारा लगाते हुए शिक्षकों को राष्ट्र के विकास की रीढ़ बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह ज्योति है, जो बड़े से बड़े अंधकार को नष्ट कर सकती है। शिक्षित समाज से ही विकास संभव है। लाखन सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार किसानों को आय दोगुनी करने की तैयारी कर चुकी है सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि औरैया शहर के लिए सीवर योजना प्रस्तावित है, बजट की मांग को गई मिलते ही काम शुरू होगा। जिले में मेडिकल कालेज तेज गति से बन रहा है। कोरोना से बचने को जिले तीन आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। प्रबंध समिति के मंत्री अनिल गुप्ता व प्रधानाचार्य अजय दीक्षित ने स्मृति चिह्न देकर लाखन सिंह का स्वागत किया। पूर्व शिक्षक एमपी दीक्षित, केएन गुप्ता, कुमुद मिश्रा तथा तिलक डिग्री कालेज के डा. राजेंद्र शुक्ल को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र पुरवार व संचालन वंशगोपाल कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि बतौर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रबंध समिति के संतोष गुप्ता, शरद गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीराम पुरवार, रामकुमार विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी