सरकार की मंशा बताते हुए विपक्षियों पर निशाना

संवाद सूत्र कंचौसी शनिवार को कस्बा स्थित एक महाविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:04 PM (IST)
सरकार की मंशा बताते हुए विपक्षियों पर निशाना
सरकार की मंशा बताते हुए विपक्षियों पर निशाना

संवाद सूत्र, कंचौसी: शनिवार को कस्बा स्थित एक महाविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भानु प्रताप ने कहा कि जन-जन की आवाज सुनते हुए सरकार समस्याओं को दूर कर रही है। विपक्षी घबराए हुए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव-2022 में विपक्षियों को जवाब मिलेगा। वह चाहे कितनी कोशिशें करें,जनता सब जानती है।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने भाजपा को विचारधारा पर चलने वाली पार्टी बताया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को दोहराया। कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कार्यों से विपक्षी दल घबरा गए हैं। भ्रष्टाचार की जड़ों को काटने का कार्य केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किया है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी विपक्षियों पर निशाना साधा। विशिष्ट अतिथि कृषि राज्यमंत्री दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, अकबरपुर कानपुर देहात से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संयुक्त रूप से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एमएलसी अरुण पाठक, राजेंद्र सिंह, अर्चना मिश्रा, विद्यासागर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

------

कृषि राज्यमंत्री ने किया जागरूक

अछल्दा: अछल्दा ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किसानों को उन्नत बीज के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किसानों के अलावा उपस्थित लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी की बातों में न आकर जागरूक बनें।

chat bot
आपका साथी