कठोर परिश्रम से पाई सफलता की मंजिल

जागरण संवाददाता औरैया यूपी बोर्ड के आए परिणामों से बच्चे खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:38 PM (IST)
कठोर परिश्रम से पाई सफलता की मंजिल
कठोर परिश्रम से पाई सफलता की मंजिल

जागरण संवाददाता, औरैया: यूपी बोर्ड के आए परिणामों से बच्चे खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें कुछ विश्वास जता रहे हैं कि यदि परीक्षा होती तो परिणाम और भी अच्छे होते। इंटरमीडिएट के परिणाम आने पर अपने रुचिकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। लाकडाउन में भी लक्ष्य से विचलित न होकर उन्होंने सफलता हासिल की। वर्तमान हालात को देखते हुए वह सरकार के फैसले से भी संतुष्ट दिख रहे हैं।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91.20 फीसद अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे श्री गोपाल इंटर कालेज के छात्र क्रिस शुक्ला का कहना है कि बोर्ड की परीक्षा होती, तब भी प्राप्तांक का प्रतिशत लगभग रही रहता। खुशी कुछ और ही होती। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व मां पूनम शुक्ला व पिता मनोज शुक्ल व अन्य स्वजन को देते हैं। हर दिन पढ़ाई का लक्ष्य रहता था। इंजीनियरिग के लिए वह तैयारी कर रहे हैं।

90.80 फीसद अंक हासिल कर श्री गोपाल इंटर कालेज की छात्रा स्नेहा विश्नोई द्वितीय स्थान पर खुश हैं। उनकी गणित विषय में अच्छी पकड़ है। वह आइआइटी में प्रवेश को लेकर तैयारी कर रही हैं। इंजीनियर बनने का सपना साकारा करने का ²ढ़ संकल्प भी है। वह अपने प्राप्तांक का श्रेय गुरुजनों व मां शालिनी विश्नोई, पिता योगेश विश्नोई व स्वजनों को दे रही हैं। पांच घंटे की पढ़ाई का समय उनका प्रतिदिन निश्चित है। जिसे वह पर्याप्त भी मानती हैं।

तृतीय स्थान पर रहे श्री गोपाल इंटर कालेज छात्र सुमुख मिश्रा ने 90.4 फीसद अंक अर्जित किया। वह परिणाम से संतुष्ट हैं। गणित उनका रुचिकर विषय है। शाम छह से रात 12 बजे तक रोजाना पढ़कर तैयारी करते थे। रद परीक्षा यदि होती तो गणित में और अच्छे नंबर आते। वह आइआइटी की तैयारी कर रहे हैं। सफलता में गुरुजनों के अलावा पिता अंजुल कुमार मिश्र व मां विनीता मिश्रा का विशेष योगदान है।

chat bot
आपका साथी