जमीन विवाद में चले धारदार हथियार, आठ घायल

संवाद सूत्र बेला थाना क्षेत्र के गांव भदौरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष शनिवार की सुबह एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:00 PM (IST)
जमीन विवाद में चले धारदार हथियार, आठ घायल
जमीन विवाद में चले धारदार हथियार, आठ घायल

संवाद सूत्र, बेला: थाना क्षेत्र के गांव भदौरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष शनिवार की सुबह एक दूसरे की जान के दुश्मन बने गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार चलाने से आठ लोग घायल हुए। इसमें छह पुरुष व दो महिला शामिल हैं। मारपीट की घटना से ग्रामीण भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों पक्ष ने आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।

बेला थाना क्षेत्र के गांव भदौरा में शनिवार सुबह करीब छह बजे घर के बाहर रुचि पत्नी गौरव गाय का दूध दुह रही थी। इसी दौरान रविद्र, सोनू, बलवीर सिंह, मनीष व विजय पाल आ गए। यह सभी पड़ोस में रहते हैं। रुचि से गाली गलौज करते हुए उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पत्नी के साथ तेज आवाज में बात कर रहे लोगों की जानकारी होने पर गौरव पहुंचा और विरोध करने लगा। इनके बीच काफी देर तक बहस हुई। इस बीच गौरव के स्वजन में कल्लू, सुनील कुमार, सुरेश कुमार और छुन्नी देवी पहुंचीं। गाली-गलौज कर रहे पक्ष का विरोध किया तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ने के साथ ही एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे। रविद्र पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें रुचि व उसका पति गौरव सहित कल्लू, सुनील व सुरेश और छुन्नी देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से मनीष व रविद्र घायल हुए। बेला थानाध्यक्ष राजदेव राम प्रजापति का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जमीन विवाद का मामला पुराना है। पूर्व में भी कार्यवाही की गई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कराई गई है।

chat bot
आपका साथी