चूल्हे की चिगारी से लगी आग में झुलसे मवेशी, 10 घरों की गृहस्थी राख

संवादसूत्र सहार थाना बेला क्षेत्र के कस्बा सहार में रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चूल्हे क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM (IST)
चूल्हे की चिगारी से लगी आग में झुलसे मवेशी, 10 घरों की गृहस्थी राख
चूल्हे की चिगारी से लगी आग में झुलसे मवेशी, 10 घरों की गृहस्थी राख

संवादसूत्र, सहार: थाना बेला क्षेत्र के कस्बा सहार में रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चूल्हे की चिगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने आसपास बने कच्चे मकान को भी अपनी जद में ले लिया। उठती लपटों को देख ग्रामीण शोर मचाते हुए पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से पानी डालना शुरू किया। कोई फायदा न देख उन्होंने स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। फोन उठा लेकिन अग्निशमन की गाड़ियां करीब दो घंटे बाद पहुंची। इससे पहले कुछ हद तक आग पर काबू पाया जा सका था। पुलिस के अनुसार आग की चपेट में दो मवेशी आने से वह झुलस गए हैं। वहीं घर के लोग बाल-बाल बच गए। आर्थिक क्षति को लेकर लेखपाल ने आकलन किया है।

कस्बा सहार के निकटवर्ती मां पार्थेश्वरी मंदिर के समीप 10 से 12 परिवार एक बस्ती में रहते हैं। जिनके कच्चे मकान हैं। सहार चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र ने बताया कि बस्ती में छुन्नू के घर पीछे के खाली हिस्से में चूल्हे पर उसकी पत्नी खाना पका रही थी। हवा के झोंका आने से चूल्हे से निकली चिगारी ने पास के छप्पर को जला दिया। कुछ मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आस पड़ोस में रह रहे नौ लोगों के घर भी जलकर खाक हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, साइकिल आदि गृहस्थी का सामान खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के गांवों की मदद ली गई। कुछ समाजसेवी भी आ गए। हैंडपंप से पानी बाल्टी में भर आग बुझाने की कवायद की। गाड़ी खराब होने की वजह से बिधूना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने औरैया शहर से एक वाहन मंगवाया। अग्निकांड से करीब दो घंटे बाद दमकल कर्मचारी पहुंचे। इससे पहले थानाध्यक्ष पप्पू सिंह घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन होने से पुलिस का पहरा गांव से लेकर शहर में है। गश्त के दौरान वायरलेस से अग्निकांड की सूचना मिली। आग की चपेट में रामाधीन, प्रमोद, विनोद, सुरेश, रविद्र, सुरेंद्र, राजबहादुर, अवनीश ,फूल सिंह के घरों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल ने स्थलीय मुआयना किया। उन्होंने बताया कि दो भैंस आग से झुलसी है। कुछ घर में रखी नकदी आग

में जलकर राख हुई है। अग्निकांड से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी