महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान रही हमारी परंपरा

जागरण संवाददाता औरैया मिशन शक्ति अभियान के तहत रोडवेज डिपो में 15 मार्च तक कार्यक्रम आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:00 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान रही हमारी परंपरा
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान रही हमारी परंपरा

जागरण संवाददाता, औरैया : मिशन शक्ति अभियान के तहत रोडवेज डिपो में 15 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत डिपो में कर्मचारियों को महिला यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभाग की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए कर्मचारियों ने संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि रखने की परंपरा पूर्व काल से रही है। मातृ शक्ति में कई नाम ऐसे हैं। जो आजादी व उसके बाद भी सर्वोच्च पदों तक पदासीन रहकर देश को गौरवान्वित किया। इसमें झांसी की रानी, प्रतिभा पाटिल, इंदिरा गांधी, सुचेता कृपलानी आदि नाम शामिल हैं। रोडवेज डिपो के कर्मचारियों को महिलाओं को स्वयं सुरक्षा के प्रति संकल्प दिलाया गया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष आरएन दुबे ने बताया कि नागरिकों को सबसे ज्यादा रोडवेज की सेवाओं में पर विश्वास है कि उनकी माताएं बहनें सुरक्षित यात्रा के साथ गंतव्य तक पहुंचेंगी। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी चालक परिचालकों की है। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन आदि के लिए अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि यात्रा के दौरान महिलाएं निर्भय होकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाने को अपना कर्तव्य समझें। इस मौके पर मनोज मिश्रा, देवेंद्र, ऊषा देवी, अंजू, रूबी, साधना, कविता, कृष्णा मिश्रा, ईश्वर आनंद शुक्ल, केएन यादव, विष्णु भारत आदि मौजूद रहे।

---------------------

नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, औरैया : मद्य निषेध विभाग ने क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बकेवर इटावा की ओर से नगर के चार विद्यालयों में एक दिवसीय नशा निवारक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया।

जनपद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना के अंतर्गत नव चेतना मॉडल दो के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायण इंटर कॉलेज, बुद्धमति इंटर कॉलेज, जगदीश सिंह भदौरिया इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में वीडियो फिल्म, मद्य निषेध संकल्प व वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान की गई। प्रतिभागियों को डा. सुरेश, मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार, सरोवर कुमार, विपेंद्र कुमार व एकता ने नशा मुक्ति पर विशेष जानकारी दी। साथ ही नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी