धान खरीद के लिए आठ क्रय केंद्रों के आए प्रस्ताव

जागरण संवाददाता औरैया एक नवंबर से जिले में धान खरीद शुरू होने जा रही है। इसके लिए अभी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM (IST)
धान खरीद के लिए आठ क्रय केंद्रों के आए प्रस्ताव
धान खरीद के लिए आठ क्रय केंद्रों के आए प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, औरैया: एक नवंबर से जिले में धान खरीद शुरू होने जा रही है। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्रय केंद्र खोले जाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभी आठ क्रय केंद्रों के लिए प्रस्ताव आए हैं। जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर धान खरीद को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीद के दौरान किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए धान खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर अभी से ही तैयारियां पूरी कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि आधार कार्ड पर बगैर मोबाइल नंबर के किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। क्योंकि मोबाइल नंबर पर तीन बार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। उसके बाद ही सत्यापन हो सकेगा। धान खरीद शुरू होने से पहले जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उसी आधार पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सुधांशु ने बताया कि धान क्रय केंद्र बनाए जाने के लिए आठ प्रस्ताव आए हैं। तीन-चार दिन में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। उसी में धान खरीद की तैयारियों की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पिछले वर्ष शुरुआत में 22 क्रय केंद्र खोले गए थे। इसके बाद उनकी संख्या बढ़ाकर 47 कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी